रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: बिलासपुर क्षेत्र के नवाबगंज गांव में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख और भावाधस के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही ने फीता काटकर किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। शोभायात्रा का नेतृत्व भावाधस के प्रदेश महासचिव प्रेमनरेश वाल्मीकि ने किया। भगवान वाल्मीकि का डोला, लव-कुश, रामायण की रचना करते भगवान वाल्मीकि और भगवान शिव की पूजा करतीं माता पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- Hathras News: शहर में धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि महाराज की शोभा...