रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: मिलक में स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता नगर से सटे ग्राम नवादिया चौराहे की स्थिति दिनों दिन बदतर होती जा रही है। नगर और आसपास के गांवों का पूरा कचरा इसी एक जगह पर फेंका जा रहा है। कचरे से उठने वाली तेज दुर्गंध और गंदगी के कारण राहगीरों के साथ-साथ आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवादिया चौराहा मिलक नगर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। लेकिन पिछले कई महीनों से चौराहे के किनारे कचरे का ढेर लगना शुरू हो गया है। लोगो का आरोप है कि नगर के साथ साथ आस पास के मोहल्लों से भी कचरा यहां डाला जा रहा है। कचरे के ढेर पर मंडराते मक्खी-मच्छर और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कत का सामना...