Rampur News: नवविवाहिता ने डीजल छिड़क कर कर लगाई आग, मौत
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: मिलक कोतवाली क्षेत्र के धनेली उत्तरी गांव में बुधवार सुबह नवविवाहिता राजरानी (19) ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी राजरानी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे बरेली ले गए, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। राजरानी की शादी करीब दो महीने पहले ही मनोज से हुई थी। मनोज की पहली पत्नी की भी करीब पांच महीने पहले आग से जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धनेली उत्तरी गांव निवासी मनोज ई-रिक्शा चलाता है। उसके मुताबिक, बुधवार सुबह घटना के समय घर के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर बने शौचालय में था। इसी दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.