रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में माता रानी के भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर के मोहल्ला दुलीबाला, नवाबपुरा स्थित माता मंदिर, मरघटी और श्री विश्वनाथ मढ़ी मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की बयार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जिले में कलश स्थापना के साथ हीं शुरू हुआ नवरात्र यह भी पढ़ें- Saharsa News: कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...