Rampur News: नल पर गिरे बिजली के तार से करंट लगा, अधेड़ की मौत
रामपुर, अगस्त 25 -- Rampur News: सोमवार को शाहबाद क्षेत्र के समीपवर्ती सिरौली थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में सोमवार को पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। दस्तमपुर निवासी जहीर खां (45) सोमवार को घर में लगे पानी के नल से पानी भर रहे थे। इसी दौरान विद्युत लाइन का तार टूटकर नल पर गिर गया। नल में करंट उतरने से जहीर खां उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जहीर खां की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक अपने पीछे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.