रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने लगभग 250 मीटर लंबी नवनिर्मित आरसीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। समारोह के दौरान चेयरमैन खालिद अली ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों का समान रूप से विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। नगर की प्रत्येक गली और मोहल्ले तक बेहतर सड़क, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण पूरा होने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी ज़ाहिर करते हुए चेयरमैन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहम्मद सिराज, मोहम्मद जिलानी, तंजील, अफसर, भूर...