रामपुर, जुलाई 10 -- Rampur News: टांडा, संवाददाता। जलकल परिसर में शुक्रवार को नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक और लेखा लिपिक द्वारा पालिका कर्मियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। नगर पालिका की टीम में वरिष्ठ लिपिक धनीराम और लेखा लिपिक शुभम आदि ने मिलकर झंडा चौक के निकट पौधा रोपण किया और कर्मचारियों से भी अधिक संख्या में सार्वजिनक स्थानों, घर आंगन, खेतों पर पौधा लगाने को लेकर इस काम बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इसके अलावा टीम ने पौधे को बड़े होने तक उसकी देखभाल करने की भी शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...