रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: नगर में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर पंचायत की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाया। टीम ने नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों से पांच आवारा गोवंश पकड़े। नगर पंचायत कर्मियों ने पकड़े गए गोवंश को सुरक्षित तरीके से किरा गोशाला भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, सड़कों पर आवारा गोवंश के घूमने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नगर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...