रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: ​शाहबाद तहसील के ग्राम चकरपुर कदीम में एक नाबालिग के नाम दर्ज कृषि भूमि पर अवैध कब्जे और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित नानी ने अपने समधी और दामाद पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मौहल्ला ज्वालानगर की निवासी श्यामकली पत्नी किशनपाल के अनुसार उन्होंने वर्ष 2017 में अपने नाबालिग धेवते मानव के नाम पर ग्राम चकरपुर कदीम स्थित गाटा संख्या-5वां में 0.1950 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी थी। वर्तमान में इस भूमि का दाखिला खारिज भी धेवते मानव के नाम दर्ज हो चुका है। ​श्यामकली का आरोप है कि उनके समधी और दामाद दबंगई के बल पर इस जमीन पर जबरन कब्जा जमाए हुए हैं। हाल ही में आरोपियों ने खेत में बिना अनुमति के धान की फसल बो दी। जब पीड़िता ने इस अवैध कब्जे का...