Rampur News: धूप-छांव के बीच चली ठंडी हवाओं से मिली राहत, बिजली कटौती ने फिर बढ़ाई आफत
रामपुर, अगस्त 7 -- Rampur News: शुक्रवार की सुबह मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह से ही आसमान में कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही लगी रही। इस बीच चली हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत दिलाई। हालांकि, मौसम के इस सुहावने मिजाज के बीच अघोषित बिजली कटौती ने स्थानीय निवासियों का मजा किरकिरा कर दिया। सुबह के समय आसमान में बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों ने पार्कों और छतों पर सुहावने मौसम का आनंद लिया। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, शहर और देहात के कई इलाकों में बिजली की बार-बार आवाजाही शुरू हो गई। घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को पानी की किल्लत और गर्मी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक तरफ मौसम राहत दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही से परेशानी बनी हुई है। बिजली जाने के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.