रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: धनतेरस के पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार से पहले ही बाजार गुलजार हो गए हैं। बर्तन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। पीतल और स्टील के बर्तनों के साथ ही सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है। बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद में दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की हैं। यह भी पढ़ें- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का ये है सबसे उत्तम मुहूर्त, चेक करें यहां यह भी पढ़ें- धनतेरस पर करनी है गोल्ड की शॉपिंग, बजट में आ सकती हैं ये 6 चीजें यह भी पढ़ें- Meerut News...