रामपुर, अगस्त 6 -- Rampur News: मिलक, संवाददाता। दो अलग-अलग हादसों में एक छात्र और छात्रा घायल हो गए। दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।पहला हादसा गुरुवार को नगर के हाईवे स्थित ग्राम लोहा पट्टी के पास हुआ।गांव निवासी 14 वर्षीय आरुष कोचिंग पढ़कर पैदल अपने घर जा रहा था।इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर लगी भीड़ ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।वही दूसरा हादसा नगर के बिलासपुर रोड स्थित बिजली घर के समीप हुआ। क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया जदीद निवासी कक्षा 11 की छात्रा मुस्कान स्कूटी से घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हाद...