रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: शाहबाद। शनिवार शाम शाहबाद-आंवला मार्ग पर रुस्तमपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच वर्षीय मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जनपद संभल के कुढ़फ़तेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी प्रमोद अपनी पत्नि शीला देवी व पांच वर्षीय बेटी तमन्ना के साथ बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार शाम वह वहां से लौट रहे थे। वहीं, शाहबाद के ढकिया गांव निवासी गुड्डू अपनी बेटी डोली के साथ जाहिदपुर डिग्री कॉलेज से घर जा रहे थे। रुस्तमपुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया गया। यहां चिकित...