रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक काजी में पुरानी कहासुनी को लेकर सोमवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दे दी। गांव मिलक काज़ी निवासी तंजील हुसैन पुत्र बाहर हुसैन के छोटे भाई फैज़न का रविवार रात ईशा की नमाज पढ़कर घर लौटते समय दूसरे पक्ष के फैज़ मोहम्मद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसे उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल, दो रेफर बताया जाता है कि सोमवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर स...