Rampur News: दूसरों की भलाई ही सच्चा धर्म: पंडित पवन कौशिक
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: रामपुर। श्री नारायण प्राचीन सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के आठवें दिवस पर कथा व्यास पंडित पवन कौशिक ने श्रद्धालुओं को शिव तत्व का मर्म समझाया। कथा व्यास ने बताया कि शिव का शाब्दिक अर्थ ही कल्याण है, इसलिए शिव पुराण की कथा प्राणिमात्र के लिए कल्याणकारी है। भगवान शिव सदैव अपने भक्तों का मंगल करते हैं। धर्म की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा धर्म दूसरों की भलाई करना है। गोस्वामी तुलसीदास ने भी रामचरितमानस में लिखा है-परहित सरिस धर्म नहिं भाई। धर्म के मुख्य चार लक्षण सत्य, अहिंसा, तप और त्याग हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शिव तत्व मंगल व कल्याण की सबसे खूबसूरत अवधारणा है: एमएलसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.