रामपुर, नवम्बर 6 -- Rampur News: दढ़ियाल। दीपावली के त्योहार अवसर पर भी नगर पंचायत दढ़ियाल के ठेका सफाईकर्मियों का धरना दूसरे दिन गुरुवार को जारी रहा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की दढ़ियाल शाखा के अध्यक्ष रावत वाल्मीकि और सचिव राकेश वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें तीन माह से पूरा वेतन नहीं मिला है। कुछ कर्मचारियों का अगस्त से अक्टूबर तक का वेतन बकाया है। इसके अलावा वेतन से काटी गई ईपीएफ की धनराशि भी खातों में जमा नहीं कराई गई है।

कर्मचारियों की मांगें कर्मचारियों ने बकाया वेतन का भुगतान कराने...