Rampur News: दुकान की चाबी मांगने पर महिला से मारपीट, तीन पर केस
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी जलधि श्रोफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे नाजिश, नाजिम और बिलाल निवासी नालापार जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों उनकी दुकान मेडिसिन कॉर्नर की चाबी मांगने लगे। चाबी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और दुपट्टा खींच दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दुकान की चाबी नहीं दी तो उन्हें मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। दुकान पर काम करने वाले मोहन और बट्टू दुकान खोल रहे थे, तभी आरोपियों ने उनसे भी चाबी छीन ली और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.