Rampur News: दुकानदार पर जानलेवा हमला, दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: कोतवाली क्षेत्र में दुकान पर पहुंचे दो भाइयों पर दुकानदार से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजद्वारा स्थित आरा मशीन वाली गली निवासी असद सिद्दीकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान मोहल्ला गऊ खाना कदीम में स्थित है। आरोप है कि पांच सितंबर की शाम मार्केट के मालिक समीर खान और उसके भाई फैसल खान दुकान पर पहुंचे। दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी आंख से खून निकलने लगा और शरीर पर भी चोटें आईं। शोर मचाने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.