रामपुर, नवम्बर 26 -- Rampur News: रामपुर। आग लगाकर पत्नी और पुत्र को मारने के आरोपी दान सिंह की पहली पत्नी की मौत का राज कई माह बाद भी बरकरार है। जबकि,मिलक पुलिस द्वारा इस प्रकरण की जांच कई माह पहले शुरू की गई थी। अब इस प्रकरण में आरोपी दान सिंह की दूसरी पत्नी लता का भाई रामपुर पहुंचा और पहली पत्नी के मामले में दर्ज हुए केस की एफआईआर और लता की मेडिकल रिपोर्ट अस्पताल से प्राप्त की है। गंज कोतवाली क्षेत्र में 25 फरवरी की रात कार में आग लगने से मिलक कोतवाली क्षेत्र के बेहटरा गांव की महिला आरक्षी 23 वर्षीय लता और तीन वर्षीय उसके बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। मृतका के पति दान सिंह ने दावा किया था कि एक डंपर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे कार में आग लग गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लता के सिर पर हथौड़ी से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई थ...