रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: थाना क्षेत्र नयागांव निवासी एक महिला ने अपनी बेटी के ससुराल जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने राज्य महिला आयोग, को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर चार लोगो पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी शांति देवी की बेटी वीरवती की शादी 7 जून 2025 को गांव मजरा थाना सिविल लाइन निवासी नरेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिया गया दान-दहेज ससुराल पक्ष खुश नहीं थे। तभी से पति नरेश, ससुर हरपाल सिंह, सास ओमवती और पति की बुआ केशवती दो लाख रुपये नकद और जेवरात की मांग करने लगे।

दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप पीड़िता का कहना है कि जब उसकी बेटी ने इसकी जानकारी उसे दी तो वह अपनी ...