Rampur News: दहेज में पांच लाख और कार की मांग, विवाहिता को छत से फेंकने का आरोप सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मायके में छत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला चक निवासी विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 18 अक्टूबर 2023 को उत्तराखंड के केलाखेड़ा निवासी अब्दुल रज्जाक कादिर पुत्र बब्बू के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब दस लाख रुपये का दान-दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और पांच लाख रुपये नकद तथा कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.