Rampur News: दहेज की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता से मारपीट, छह पर केस
रामपुर, अक्टूबर 19 -- Rampur News: स्वार क्षेत्र के नगर पंचायत नरपतनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आठ माह की गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान पेट में लात मारने से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरपतनगर निवासी युवती का निकाह करीब छह वर्ष पहले ग्राम अलीनगर जागीर (हरपुड़ा) निवासी फैजान पुत्र अब्बास के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। परिजनों के मुताबिक, शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार करीब पांच लाख रुपये का दहेज और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति फैजान, ससुर अब्बास, सास कलसूम, चचिया ससुर खलील, चचिया सास तसलीम और देवर तौफीक दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये नकद की मांग करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.