रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दहेज की मांग के आरोप में केस दर्ज कराया है। पीड़िता हुमा खान ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसका निकाह 29 दिसंबर 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी में उसके मायके पक्ष ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए और दहेज भी दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। 29 अप्रैल को उसके साथ मारपीट की गई और छह माह की बच्ची सहित उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, जेठ, जेठानी, ननद तथा अन्य परिजनों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...