रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: दढ़ियाल। नगर पंचायत दढ़ियाल में सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा बोल दिया है सफाई कर्मचारी अध्यक्ष रावत वाल्मीकि ने बताया कि 9 जुलाई को एसडीएम टांडा को ज्ञापन भी दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को नगर के सफाई कर्मी अपनी मांगो को लेकर नगर साप्ताहिक बाजार मे एकत्र हुए तथा अपनी जायज मांगो का निस्तारण कराये जाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। सफाई कर्मियों का वेतन माह की पांच तारीख तक दिलाया जाए। कर्मियों का ईपीएफ का पैसा उनके खातो मे हर माह जमा कराया जाए, सफाई उपकरण हर माह दिलाये जाए, ईएसआई कार्ड बनवाये जाए आदि मांगे शामिल है इस मौके पर धरना-प्रदर्शन में पवन, गिरवल, रावत, विपिन, कुंवर सिंह, राजीव ...