रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: शाहबाद। क्षेत्र के गुजरेला गांव में शुक्रवार को दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर धार्मिक जयघोष गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी अमित कुमार प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। शुभारंभ मिलक विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कपिल देव कोरी ने किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: धूमधाम से मनाया गया दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा ...