रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: टांडा। मेढ़ काटने को लेकर गांव के ही तश्वीर हसन सहित अन्य लोगों ने एक मशबरा होकर घर में घुसने के बाद लाठी डंडे से पीटा। इसमें तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम चक खरदिया निवासी ताहिर के पिता भूरा से गांव के ही लोगों से मेढ़ काटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर सात जुलाई को गांव के ही तश्वीर हुसैन, जयबुल सहित दोनों भाइयों ने मिलकर रास्ता रोककर ताहिर के साथ गाली गलौज की। मना करने पर दोनों भाई मारपीट करने लगे। वह मुश्किल से अपनी जान बचाकर घर आ गया तो, घर पर गांव के ही तश्वीर हुसैन व जयबुल, रहमत अली, आरिफ, अतीक, अफसर ने एक राय मशबरा होकर लाठी डंडा, लोहे के सरिये लेकर घर में घुस आए और जान से मार...