रामपुर, जुलाई 15 -- Rampur News: शहजादनगर थाना क्षेत्र के स्योडरा गांव की रहने वाली भानूमति ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार की रात महिला और उनके पति कुंवरपाल को पड़ोस के तीन लोगों ने आकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा, इसके बाद मामले की शिकायत करने महिला पुलिस थाने जा रही तो रास्ते में रोककर दोबारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंकित, कमलेश और महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...