Rampur News: त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: सैफनी। आगामी त्योहारों को लेकर गुरुवार को भूड़ा आश्रम परिसर में एसडीएम आदेश कुमार और सीओ देवकीनंदन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों के साथ त्योहारों की तैयारियों तथा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही क्षेत्रवासियों से त्योहारों के आयोजन में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आपसी सहयोग से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, लेखपाल राहुल कुमार, ब्रजेश जोशी, डॉ. सईद अख्तर, सलीम अहमद, महिलाल यादव, सभासद हंसराज, राजेश वाल्मीकि, अंसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: त्योहारों पर शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.