Rampur News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल
रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पिता के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि पुत्र को भी चोटें लगी हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव दुर्गनगला निवासी रामबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर को वह अपने पुत्र भूपेंद्र और साथी के साथ बाइक से रामपुर शहर की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे चमरपुरा पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अशोक लेलैंड पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रामबहादुर का पैर टूट गया और सिर से भी खून बहने लगा। उनके पुत्र और साथी को भी चोटें आईं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.