Rampur News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, मौत
रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: स्वार। नगर में नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को रामपुर-बाजपुर मुख्य मार्ग पर अल्ताज मैरिज हाल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उत्तराखंड के बाजपुर स्थित मोहल्ला मझरा बक्श चीनी मिल निवासी 45 वर्षीय नसरीन जहां अपने पति मोहम्मद असलम के साथ बाइक से रामपुर से बाजपुर लौट रही थीं। दंपती रामपुर में होने वाले समधी की फातेहा में शामिल होने गया था। बताया गया कि अल्ताज मैरिज हाल के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नसरीन जहां सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.