रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: स्वार। मंगलवार सुबह तेज़ हवा और बारिश के चलते टांडा से स्वार आने वाली 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: आंधी-बारिश ने बरुआसागर का उड़ाया फ्यूजबिजली आपूर्ति बाधित इसके चलते नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे तक बाधित रही। लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों को पेयजल, घरेलू कार्य और बिजली से चलने वाले उपकरणों के संचालन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह मौसम अचानक बदला और तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन खराब मौसम के कारण टांडा-स्वार 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- Deoria News: आधी रात बंद हो गई पांडेयचक उपकेंद्र की आपू...