रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: नगर क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ आतंक का पर्याय बना हुआ है। लगातार कई घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसान खेतों पर और बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। तेंदुए ने जंगल से इलाके की ओर रुख कर लिया है। कई गोवंशीय पशुओं और कुत्तों को भी तेंदुआ निवाला बना चुका है। तेंदुआ अब खेतों से निकल कर लोगों पर भी हमलावर हो रहा है। शुक्रवार की शाम क्षेत्र के सीतारामपुर गांव निवासी राकेश कुमार सैनी पर तेंदुए ने जंगल में पशुओं के चारा काटते हुए हमला किया था। जिसमें राकेश बच गया। यह भी पढ़ें- नौगावां तगा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत इससे पहले भी तेंदुआ क्षेत्र में कई लोगों पर हमलावर हो चुका है। सूचना पर गांव पहुंचे डीएफओ प्रणव जैन ने जानकारी जुटाई और टीम को जंगल में गश्त करने के साथ ही पिंज...