रामपुर, जुलाई 26 -- Rampur News: मिलक। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम तिराह में वीरांगना बहन फूलन देवी की शहादत को जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा के नेतृत्व में बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष की मिसाल, शोषितों की आवाज, दलितों की शान बहन फूलन देवी अन्याय ,अत्याचार, शोषण के खिलाफ बंदूक उठाने वाली विश्व की चौथी भारत की प्रधान विद्रोही महिला एवं पूर्व सांसद थीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामकिशोर तुरैहा, लक्ष्मण प्रसाद तुरैहा, पूरनलाल तुरैहा, संजय तुरैहा, विक्रम कुमार विक्की भाई, रोहित कुमार, महेंद्र पाल, उदल सिंह, धर्मेंद्र कुमार प्रधान, कालूराम, अर्जुन कुमार, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- साहस,संघर्ष एवं स्वाभिमान की मिशाल थीं फूलनदेवी: वीरेन्द्र यह भी पढ़ें- नरौली गांव में फूलन दे...