Rampur News: तुरैहा मछुआ समाज की हुई बैठक
रामपुर, जुलाई 5 -- Rampur News: रामपुर। सराय गेट स्थित माता संतोषी मंदिर बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि के प्रांगण में रविवार को तुरैहा मछुआ समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि समाज में अब शिक्षा के प्रति जागरूकता आ रही है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद कश्यप एडवोकेट ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में समाज का कोई मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व न होने से समाज हताश है। जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा एडवोकेट ने बैठक में महाराजा निषाद राज जयंती, कश्यप जन्मोत्सव और मेधावी सम्मान समारोह के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक के अंत में सर्वसहमति से अर्जुन कुमार को तुरैहा मछुआ समाज का वरिष्ठ कोषाध्यक्ष-लेखाकार नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राम सिंह तुरैहा, विनोद कश्यप, कमल कुमार मुन्ना, राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.