रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: ढकिया/शाहबाद। नवरात्र के नौवें दिन मंगलवार को ढकिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन किया। घरों में कन्याओं और बटुकों को भोजन कराकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने कन्याओं और बटुकों को हलवा, पूरी और चने का भोजन कराया। इसके बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फल व उपहार भेंट किए। कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला और मां भगवती से परिवार की खुशहाली व सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ सम्पन्न हुए नवरात्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...