रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: पटवाई। क्षेत्र के नरखेड़ा गाँव में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में लंबे समय से गंदगी और कूड़ा-कचरा फैला हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा पार्क की जमीन पर कूड़ा डालने से पार्क की सुंदरता खराब हो रही थी और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत और प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर पार्क की सफाई कराई गई। प्रशासन ने जेसीवी द्वारा पार्क में पड़े मलबे, ईंट-पत्थर और कचरे को हटाया सफाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही। ग्रामीणों ने मांग की है कि पार्क की नियमित सफाई की जाए और वहां दोबारा कूड़ा न डालने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए, साथ ही पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...