Rampur News: ट्रैक्टर ट्राली ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की मौत
रामपुर, सितम्बर 29 -- Rampur News: केमरी क्षेत्र के ग्राम तालमहावर गांव में सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। सोमवार रात करीब 11 बजे केमरी के मोहल्ला मजुल्लानगर निवासी अखलाख उर्फ पप्पू ( 34) अपनी ई रिक्शा से बिलासपुर की तरफ से केमरी अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान तालमहावर गांव पहुंचते ही सामने की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू ई रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका देख ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। आते जाते लोगों ने घटना की जानकारी केमरी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना उसके परिवार वालों को दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.