रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: थाना मूंढापांडे क्षेत्र के झौंडा गांव के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से चंद्रपुर कलां गांव निवासी उपदेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, उपदेश सोमवार सुबह रौन्डा-झौंडा चौराहे से अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। झौंडा गांव के पास पहुंचते ही वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भतीजा बाल-बाल बचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...