Rampur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई। हादसा सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के गेट नंबर-तीन के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजकुमार शराब का आदी था। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले रात में युवक नशे की हालत में मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.