रामपुर, नवम्बर 5 -- Rampur News: दढ़ियाल। स्वार विकास खंड की ग्राम पंचायत मेवला कलां में टाइड ग्रांट से 2.45 लाख रुपये का भुगतान किए जाने के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने निवर्तमान प्रधान मूर्ति देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में तत्कालीन सचिव को भी दोषी पाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी रामपुर की ओर से चार नवंबर को जारी नोटिस के अनुसार, गांव निवासी सतवीर सिंह ने 23 सितंबर को जिलाधिकारी को शपथपत्र के साथ शिकायत भेजकर टाइड ग्रांट की धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) स्वार से जांच कराई गई। जांच आख्या में बताया गया कि ग्राम पंचायत में दिलावर के मकान से ओमप्रकाश के घर तक कराए गए कार्य का पंद्रहवें वित्त आयोग की अनटाइड ग...