रामपुर, सितम्बर 9 -- Rampur News: टांडा। थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगाह निवासी 26 वर्षीय युवक राजमिस्त्री ने बुधवार को घर के कमरे में पंखे के कुंदे से दुपट्टे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ग्राम शिकारगाह निवासी नितिन राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से परेशान लग रहा था। बताया कि पत्नी संजना से किसी बात को लेकर उसका विवाद चल रहा था। करीब आठ दिन पूर्व नितिन पत्नी को लेने के लिए उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र स्थित बेरियों गांव गया था, लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं आई। इसके बाद से वह और अधिक परेशान रहने लगा था।

परिवा...