Rampur News: झमाझम बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सड़कें जलमग्न
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: बुधवार की तड़के और दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं नगर पालिका के जल निकासी के दावों की पूरी तरह हवा निकाल दी। महज कुछ घंटों की बारिश में शहर के प्रमुख मार्ग, निचली बस्तियां और व्यावसायिक क्षेत्र जलमग्न हो गए। नाले-नालियों के उफान पर होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों और लोगों के घरों में घुस गया। सुबह-सुबह दफ्तर, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को पानी से भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच सड़क में बंद पड़ गए, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मानसून पूर्व नाला सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई थी, जिसके कारण आज पूरा शहर टापू में तब्दील नजर आया। यह भी पढ़ें- Shamli News: झमाझम बारिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.