रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: ​रामपुर। शहर और आसपास के इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने एक तरफ जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाते हुए मौसम सुहाना कर दिया, वहीं दूसरी तरफ जलभराव और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक छाए काले बादलों के साथ बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं और झमाझम बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को लंबे समय से पड़ रही गर्मी से बड़ी राहत मिली। मंगलवार की सुबह रामपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तामपान 27 डिग्री दर्ज किया गया। ​जगह-जगह जलभराव से थमी रफ्तार यह भी पढ़ें- Rampur News: आसमान में छाए काले घने बादलों ने दी राहत, बिजली कटौती ने बढ़ाई आफतजलभराव की स्थिति ​बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों, मुख्य बाजारों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो ...