रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: रामपुर। शहर के ज्वाला नगर स्थित मनोकामना मंदिर से आठ दिवसीय 19वें श्री कृष्णा छठी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। भगवान श्री बांके बिहारी की पालकी एवं शोभायात्रा के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभासद श्वेता शर्मा, भाजपा नेता अवधेश शर्मा, विवेक बिश्नोई, सभासद दिनेश कश्यप और गुलशन अरोड़ा ने भगवान बांके बिहारी का तिलक कर आरती उतारी और झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। मनोकामना मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा कृष्ण मंदिर, शाहबाद रोड, अजीतपुर चौराहा, राम चौक, अगापुर रोड और माया देवी धर्मशाला होते हुए राम-रहीम पुल के नीचे से गुजरी तथा महोत्सव स्थल श्री आदर्श रामलीला मैदान में संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। इस मौके पर मिस्टर द...