Rampur News: जौहर विश्वविद्यालय ने दमकल को दिया जवाब, मांगा एक माह का समय
रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: रामपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को अग्नि सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने के बाद दमकल विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिस का विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जवाब दाखिल कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कमियों को पूरा करने के लिए एक माह का समय मांगा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में 29 जून और एक जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर का संयुक्त अग्नि सुरक्षा ऑडिट और विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को कमियां दूर करने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई जवाब नहीं दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.