रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: सैदनगर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से पूर्व प्रोफेसर को रिलीविंग लेटर मिल गया है। एक दिन पूर्व प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय गेट पर खुदकुशी की कोशिश की थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने पूर्व प्रोफेसर को समझाकर परिजनों के हवाले किया था। अजीमनगर पुलिस के प्रयास से रविवार को विश्वविद्यालय ने पूर्व प्रोफेसर को रिलीविंग लेटर सौंप दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का है। रामपुर के मोहल्ला शक्तिपुरम निवासी डॉक्टर पुलकित अग्रवाल जौहर विश्वविद्यालय में छात्रों को पढ़ाते थे। प्रोफेसर ने 2012 से लेकर 2022 तक विश्वविद्यालय को अपनी सेवा दी। 4 वर्ष पूर्व उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय छोड़ दिया था। कुछ दिन पहले पूर्व प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय से अपना रिलीविंग लेटर मांगा था। विश्वविद्यालय द्वारा मा...