रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर अब दमकल विभाग ने शिकंजा कस दिया है। फायर बिग्रेड को अग्नि सुरक्षा ऑडिट के समय सामने आईं कमियों पर सीएफओ की ओर से यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें सात दिन में अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। मालूम हो कि लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिले के सभी कोचिंग सेंटर, स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया गया था। इसी क्रम में 29 और एक जुलाई को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में संयुक्त अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान टीम को तमाम खामियां मिली थीं। कहीं मानक के अनुसार उपकरण नहीं थे तो कहीं निकासी का मानक अ...