रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: पेमपुर के मजरा हिम्मतनगर में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। हाईवे किनारे स्थित विवादित प्लॉट पर पहुंचे एक पक्ष ने जेसीबी से वहां बना कमरा ढहा दिया। मलबा पड़ोसी के आंगन में गिरने से एक किशोरी घायल हो गई। विरोध में एक महिला जेसीबी के आगे लेट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हुए न्यायालय के आदेश के आधार पर निर्माण कराने पहुंचा था। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला का कहना था कि उसके पति ने करीब 20 वर्ष पहले जमीन खरीदी थी और तभी से उनका कब्जा है। हाईवे चौड़ीकरण के दौरान जमीन का मुआवजा भी उनके पति को मिला था। हंगामे की सूचना पर भाकियू अंबावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी भी समर्थकों के साथ पहु...