रामपुर, अगस्त 10 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब पांच वर्ष पहले मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गौहरपुर सुल्तानपुर निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में उसका पति अपने बड़े भाई कुमार पाल की संगत में नशा करने लगा। आरोप है कि जेठ नशे की हालत में उसके साथ अभद्र हरकत करता और गलत नजर से देखता था। महिला ने आरोप लगाया कि जेठ की बातों में आकर उसका पति भी उसके साथ मारपीट करने लगा और घर से निकालने की धमकी देने लगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसके पिता द्वारा शादी में दिए गए सामान को पति ने जेठ के कहने पर बेच दिया। महिला ने बताया कि वह डर के कारण अपने बेटे को लेकर बुजुर्ग माता-पिता के घर रह रही है। शिकायत के अनुसार, जेठ फोन पर महिला को धमकी देता है और घ...