रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: भोट। ईद मिलादुन्नबी का पर्व क्षेत्र में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे समेत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। इस दौरान घरों, मस्जिदों और सड़कों पर रोशनी की आकर्षक सजावट की गई। मंगलवार रात अकीदतमंदों ने घरों में चरागाह कर फातेहा दिलाई। बुधवार को भोट कस्बे में मदरसा अजमतुल कुरआन से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सरकार की आमद मरहबा और रसूल या रसूल के नारों से गलियां गूंज उठीं। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत और तबर्रुक वितरित किया।जुलूस यह भी पढ़ें- ईद मिलादुन्नबी पर हुए जलसे और निकला जुलूस में अली नाजिम अली, मुशिंद हसन, रेहान, दूला प्रधान जाकिर अली, जुनैद पाशा, मो अकरम,सिराज पाशा,...